*प्रकृति संरक्षण का संदेश : बी.वी. एम. सेक्टर- 39 में आयोजित राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस* « 02/Dec/2025
विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों के करणों एवं उनके निवारण के उपायों से अवगत करवाने हेतु *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल , सेक्टर- 39, लुधियाना* में *राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस* का आयोजन किया गया।। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्रों को *ग्रीन बैज निर्माण, पर्यावरण विषय पर आधारित निबंध लेखन* एवं *नव पौधारोपण* की गतिविधि करवाई गई। विज्ञान विषय की अध्यापिका श्रीमती राजेंद्र कौर तथा 11वीं कक्षा की जसमीत कौर ने अपने वक्तव्यों में विद्यार्थियों को वायु, जल, मिट्टी एवं ध्वनि प्रदूषण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नारों और पोस्टरों के साथ पर्यावरण रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। *प्रधानाचार्य श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने अपने संदेश में कहा कि प्रदूषण निवारण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं अपितु जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने, नए पौधे लगाने, जल संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा भी दी।